मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत INS रणवीर पर ब्लास्ट; 3 जवानों की मौत, कई घायल

0
145

NEW DELHI : मुंबई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के युद्धपोत (INS) रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई।

भारतीय नौसेना ने बयान में कहा, ‘मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई।

”आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।

LEAVE A REPLY