Gold Price Today: सोने की वायदा कीमतों में आया उछाल

0
588

नई दिल्ली। एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतों में बुधवार दोपहर मामूली बढ़त देखने को मिली है। बुधवार दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव 0.26 फीसद या 130 रुपये की बढ़त के साथ 50,375 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.37 फीसद या 185 रुपये की बढ़त के साथ 50,512 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

सोने के साथ ही चांदी के दाम में भी बुधवार दोपहर बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 1.01 फीसद या 613 रुपये की बढ़त के साथ 61,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा और हाजिर कीमत में बुधवार दोपहर बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY