Oscar Fernandes passed away: कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ निधन

0
249
Oscar Fernandes passed away:

नई दिल्ली। Oscar Fernandes passed away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया। कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। ऑस्कर फर्नांडिस के निधन की जानकारी कांग्रेस की प्रवक्ता लवन्या बल्लाल ने ट्वीट कर दी है।

Delhi Buildings Collapse: मलबे में दबे तीन लोगों की मौत

Oscar Fernandes passed away: मंगलुरू में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस को कर्नाटक के मंगलुरू में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ऑस्कर फर्नांडीस योग करने के दौरान गिर गए थे। फर्नांडीज़ को गिरने की वजह से मस्तिष्क में अंदरूनी चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।

यूपीए सरकार के दौरान संभाल चुके हैं ये मंत्रालय

आपको बता दें कि ऑस्कर फर्नांडीज़ केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोज़गार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वो यूपीए 1 के दौरान श्रम एवं रोज़गार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुके थे। फिलहाल वो कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद थे।

Pegasus case: में विस्तृत हलफनामा देने से केंद्र का इन्कार

LEAVE A REPLY