DEHRADUN : दिनांक 16 मई 2026 को पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर द्वारा सूचना दी गई कि चौकी डाकपत्थर से समय 16:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि पुल नंबर-01 के समीप शक्ति नहर में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कूद गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि महिला तेज बहाव में लापता हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मात्र कुछ ही मिनटों में घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश हेतु सघन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
SDRF टीम द्वारा नहर किनारे संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है। स्थानीय पुलिस एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर महिला की तलाश लगातार जारी है










