थलीसैण के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 04 घायलों का रेस्क्यू, 03 की मौत

0
205

जनपद पौड़ी:

आज दिनाँक 22 अक्टूबर 2024 को रसिया महादेव और ठाकुलसारी बड़ी के बीच एक पिकअप गाड़ी (UK12CA 0871) सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

पौड़ी पुलिस द्वारा पिकअप में सवार चार बच्चों को गांव वालों की मदद से तत्काल बीरोखाल अस्पताल भिजवाया गया जिसमें से एक बच्चे को बीरोखाल से रामनगर के लिए रेफर किया गया है।

पिकअप चालक सहित कुल तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिन्हें 108 के माध्यम से बिरोखाल अस्पताल भिजवाया गया।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तथा आसपास सर्चिंग की गई।

LEAVE A REPLY