7.65 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

0
160

 ऋषिकेश :राजलक्ष्मी होटल के पास चंद्रभागा ऋषिकेश से 01 महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 7.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई| जिसके पश्चात महिला अभियुक्ता के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है

नाम 

1- प्राची उर्फ सपना पत्नी स्वर्गीय मयंक क्षेत्री निवासी मंदाकिनी बिहार ब्राह्मण वाला खाला गली नंबर 4 सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून

बरामदगी

1-कुल 7.65 ग्राम अवैध स्मैक

पूछताछ करने पर महिला के द्वारा बताया गया कि माह सितंबर 2021 में रायपुर थाने से स्मैक के मामले में जेल गई थी और जेल में मेरी मुलाकात रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से हुई जोकि एनडीपीएस के मामले में जेल में थी और एक अन्य महिला रवीना से भी जेल में मुलाकात हुई और उन दोनों से मेरी दोस्ती हो गई.

रेखा और रवीना मुझसे पहले जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गए थे फिर रेखा और रवीना ने मेरी जमानत करवाई और मैं जेल से छूट कर जमानत पर बाहर आकर रवीना के घर नंदू फार्म ऋषिकेश में रही फिर होली के दिन मैं रेखा साहनी के घर आ गई और तब से आज तक रेखा के घर पर ही रही.

मैं खुद भी स्मैक पीने की आदी हूं तो रेखा मुझे अपने घर पर ही स्मैक पिलाती रही और आज मैं रेखा से स्मैक लेकर अपने घर देहरादून जा रही थी कि आप ने पकड़ लिया.

आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0स0-494/21 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना रायपुर जनपद देहरादून
2-मु0अ0स0-161/22 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून

पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2-कांस्टेबल तेज सिंह
3- महिला कांस्टेबल मित्रा

LEAVE A REPLY