देहरादून : मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिये उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा तोफहा दिया है
कि सत्र 2021-22 से एमबीबीएस करने वाले छात्र घटी फीस का लाभ ले सकेंगे।
इस संबंध में कल सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 2019 एवं 2020 बैच के छात्रों द्वारा फीस को कम करने के लिए आन्दोलन किया था।
सरकार द्वारा फीस कम करने के फैसले से छात्रों और अभिभावको में खुशी की लहर है
प्रदेश के छात्रों और अभिभावको ने सीएम पुष्कर धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत
और तमाम अफसरों का आभार जताया है।










