DehradunUttarakhand ऋषिकेश नीर गड्डू के पास 100 मीटर ट्रैकर खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू By Madhu Saini - November 14, 2021 0 484 Share on Facebook Tweet on Twitter ऋषिकेश : ऋषिकेश के पास 100 मीटर गहरी खाई से SDRF ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। देर रात्री SDRF रेस्क्यू टीम को थाना मुनी की रेती से सूचना मिली कि नीर गड्डू के पास एक ट्रैकर खाई में गिर गया है। जिसमे कुछ लोग सवार है, जिन्हे बाहर निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है । उपरोक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व मे एक सब टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि ट्रैकर मे एक ही युवक सवार था। जो नीर गड्डू के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होने पर लगभग 100 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा। SDRF टीम द्वारा उक्त युवक बृजमोहन पुत्र बिंदीलाल को खाई से सकुशल बाहर निकाला गया, और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF रेस्क्यू टीम में SI सचिन रावत के साथ कांस्टेबल किशोर कुमार,ओम प्रकाश, फायरमैन संदीप सिंह, सुमित नेगी और पेरामीडिक्स अमित कुमार शामिल रहे।