SDRF उत्तराखंड में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

0
2

देहरादून, 02 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज SDRF उत्तराखंड वाहिनी मुख्यालय सहित प्रदेशभर में स्थित समस्त SDRF पोस्टों पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को अपने जीवन एवं कर्तव्यों में अपनाने का संकल्प लिया गया।

जयंती के अवसर पर वाहिनी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता के महत्व एवं महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्मिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी द्वारा वाहिनी के स्वच्छकों को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपसेनानायक  शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक सुशील सिंह रावत, सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में SDRF उत्तराखंड की समस्त पोस्टों पर भी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY