एसडीआरएफ द्वारा बीएसएफ जवानों को वाटर रेस्क्यू एवं स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया

0
4

Dehradun

  1. आज दिनांक 13 जून 2026 को शिवपुरी बीच में सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में एसडीआरएफ द्वारा बीएसएफ जवानों हेतु विशेष वाटर रेस्क्यू एवं स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 45 बीएसएफ जवानों ने प्रतिभाग किया।*

प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों द्वारा जवानों को जल आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जवानों को वाटर रेस्क्यू के मूलभूत सिद्धांतों, जल में सुरक्षा उपायों, बचाव कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीकों से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त बीएसएफ जवानों को स्कूबा डाइविंग के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूबा डाइविंग उपकरणों के उपयोग, पानी के भीतर कार्य करने की तकनीकों, सुरक्षा मानकों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जवानों को स्कूबा डाइविंग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में जल रेस्क्यू कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संपादित कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान जवानों को स्विमिंग, जल सुरक्षा, डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने की तकनीकें तथा वाटर रेस्क्यू से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई। सभी जवानों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रशिक्षण के दौरान बताए गए विषयों को गंभीरता से समझा।

बीएसएफ जवानों ने एसडीआरएफ द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से भविष्य में जल आपदाओं एवं रेस्क्यू अभियानों के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रभावी बचाव कार्य करने में सहायता मिलेगी।

*प्रशिक्षण टीम-*
उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार
मातवर सिंह
आरक्षी सुमित नेगी
आरक्षी शिवम सिंह

*प्रशिक्षण के समन्वयन में* सहायक कमांडेंट विकास, निरीक्षक उत्तम नसकर (बीएसएफ) तथा निरीक्षक कविंद्र सजवान (एसडीआरएफ) उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY