- DrDehradun
वीकेंड के अवसर पर मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच व त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश के तटों एवं पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए SDRF के जवान संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी के साथ तैनात हैं तथा लगातार निगरानी रख रहे हैं।
*सेनानायक SDRF, अर्पण यदुवंशी* के निर्देशानुसार वीकेंड के दौरान संभावित भारी भीड़ एवं बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए घाटों एवं नदी तटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। SDRF की टीमें निरंतर गश्त कर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत करा रही हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः तैयार हैं।
वर्तमान में क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है, जिससे नदी का बहाव अचानक तेज हो सकता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है। SDRF द्वारा सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की जाती है कि वे नदी में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें, अधिक गहराई तक जाने से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा *SDRF, पुलिस, प्रशासन एवं ड्यूटी पर तैनात अन्य सुरक्षा टीमों* द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। जनसहयोग एवं सतर्कता ही किसी भी दुर्घटना की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।










