800 मीटर गहरी खाई में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,मां और बेटे की मौत,एक बेटा घायल

0
131

जनपद उत्तरकाशी :आज  उत्तरकाशी में स्थानीय लोगों द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि बड़ेथी में एक कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

वाहन (HR26BE6018) में 03 लोग सवार थे जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष सवार थे, जोकि चिन्यालीसौड़ की तरफ से अपने गांव इंद्रा टिपरी जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला के साथ दोनों उनके बेटे थे जो भारतीय सेना में सेवारत है.

सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज चौहान के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन खाई में लगभग 800 मीटर नीचे गिरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप के माध्यम से खाई उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया।

घटना में एक पुरुष घायल अवस्था में था तथा दूसरे पुरुष व महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया व दूसरे पुरुष के शव को भी स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया जबकि अन्य सवार महिला का शव जो वाहन में ही बुरी तरह फंसा हुआ था को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन काटकर बाहर निकाला व मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायल का विवरण-
1-  भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।

मृतक का विवरण-
1-  पवना देवी पत्नी रुकम सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़

2- नाम विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़।

LEAVE A REPLY