रूड़की :आज सुबह लगभग 5.30 बजे रूड़की के पास इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक रोड एक्सीडेंट हो गया है दिल्ली से देहरादून आते वक्त उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें ऋषभ पंत घायल हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे इसी दौरान रुड़की के मंगलोर क्षेत्र में नारसन इलाके के मोहमदपुर जट्ट में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.
ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार को खुद चला रहे थे और वह कार में अकेले थे सुबह लगभग 5:15 बजे नींद की झपकी आने की वजह से उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर रेलिंग को तोड़ती हुई पलट गई.
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने विंडस्क्रीन को तोड़कर घायल ऋषभ पंत को कार से बाहर निकाला ऋषभ पंत को रुड़की के प्राइवेट हॉस्पिटल सक्षम में भर्ती कराया गया जहां उन्हें उपचार दिया गया.
ऋषभ पंत की माथे पीठ और पैर पर चोट लगी है दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में उपचार के बाद ऋषभ पंत को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल लाया गया है जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और उनके इलाज का सारा वह राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी,










