दिसम्बर, 2022 में होगा सचिवालय बैडमिंटन क्लब की अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता आयोजन

0
79

देहरादून : सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। अन्तर्विभागीय प्रतियोगिता दिनांकः 26, 27 एवं 28 नवम्बर, 2022 को आयोजित की जानी थी, किन्तु विधान सभा सत्र के कारण सत्र में कार्मिकों की व्यस्थता के दृष्टिगत उक्त प्रतियोगिता अब दिनांकः 17-19 दिसम्बर, 2022 को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली यह एक प्रतिष्ठित बैडमिण्टन प्रतियोगिता है, जो राजकीय सेवा में कार्यरत कार्मिकों हेतु आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में राज्य में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों एवं निगम/स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है।

प्रतियोगिता में टीम ईवंेट, युगल एवं एकल वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे तथा “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर कुल 32 प्रतिभागी टीम का चयन इस प्रतियोगिता हेतु किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अन्तिम तिथि दिनांकः 05.12.2022 निर्धारित की गयी है।

इस तिथि के उपरांत किसी भी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी। प्रतियोगिता में विजेता/उप विजेता टीम को नकद ईनामी राशि एवं ट्राफी प्रदान की जायेगी।

प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण पर यू-ट्यूब पर किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मोमेण्टो एवं उपहार भी प्रदान किये जायेंगे।

पूर्व में आयोजित बैठक में क्लब द्वारा इस वर्ष ईनामी राशि को बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया था।

ईनामी राशि निम्नवत् रखी गयी है:-
क्रं0सं0 प्रतियोगिता धनराशि
01 विजेता-टीम इवेंट 25,000/-(रू0 पच्चीस हजार)
02 उप विजेता-टीम इवेंट 20,000/-(रू0 बीस हजार)
03 उप विजेता (द्वितीय)-टीम इवेंट 15,000/-(रू0 पन्द्रह हजार)
04 विजेता-ओपन सिंगल 3,000/-(रू0 तीन हजार)
05 उप विजेता-ओपन सिंगल 2,000/-(रू0 दो हजार)
06 विजेता-ओपन डबल 4,000/-(रू0 चार हजार)
07 उप विजेता-ओपन डबल 3,000/-(रू0 तीन हजार)
कुल योग 72,000/-(रू0 बहत्तर हजार)

 

LEAVE A REPLY