4 साथियो के साथ योजना बनाकर दिया गया था डकैती की घटना को अंजाम

0
115

देहरादून:पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण ,चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है।आदेश के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ,देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी द्वारा थाना रायवाला हरिपुर क्षेत्र मे हुई डकैती की घटना में फरार चल रहे अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु रायवाला पुलिस को उचित दिशा निर्देश दिये गये हैं।

घटना का विवरणः-

दिनांक 15/02/2022 को वादिनी पूजा कश्यप पुत्री रमेश कश्यप निवासी – हरिपुर कला थाना रायवाला दे0दून द्वारा दी गयी लिखित तहरीर कि सुवह के समय वह अपने परिवार के साथ अपने घर गंगा कालोनी हरिपुरकलां पर मौजूद थी ।

तो देर रात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात लोगों द्वारा घर में गेट तोडकर अंदर घुस गये और मम्मी रामरती के साथ मारपीट करके कान के सोने के कुंडल कान फाडकर छीन लिये तथा आलमारी मे रखी पायल ,नाक की पिन और घर का कुछ सामान व 10 हजार रू0 लूट कर भाग गये थे ।

आवेदिका द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 – 42/22 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
थाना क्षेत्र में हुई उपरोक्त घटना मे सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर पाया गया था कि घटना को 04-05 ळोगों द्वारा अंजाम दिया गया ,जो कि एक डकैती की घटना थी । जिस कारण मुकदमा उपरोक्त मे लूट की धाराओं का लोप करते हुए डकैती मे तरमीम किया गया था ।
दिनांक 08.03.22 को उपरोक्त घटना मे संलिप्त 03 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था ।
वांछित की गिरफ्तारी हेतु की गयी कार्यवाही:-

घटना मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारी द्वारा लोकल मुखबिर तैयार करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार अभि0गणो से पूछताछ की गयी । उपरोक्त संवध मे दिशा-निर्देश श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय द्वारा प्राप्त हो रहे थे । प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष महोदय द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए टीमों को उचित हिदायत देकर क्षेत्र मे रवाना किया गया ।

उपरोक्त संवंध में दिनांक 19.4.22 को गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी /पतारसी करते हुए सर्विलांस से फरार अभियुक्त कोहिनूर उर्फ मोटा निवासी भरत विहार गली न0 28 बेगमपुर रोहिणी दिल्ली की लोकेशन उसके घर (दिल्ली ) मे मिली । जिस पर थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा उच्चाधिकारी गणो को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम को भरत विहार गली न0 28 बेगमपुर रोहिणी दिल्ली रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा दिल्ली पंहुच कर स्थानीय पुलिस को घटना के संवध मे अवगत कराकर साथ लेकर संबंधित स्थान को रवाना हुए । भरत विहार गली न0 28 बेगम पुर मे पंहुच कर दविश दी गयी तो उपरोक्त फरार अभियुक्त अपने निवास स्थान पर मौजूद मिला । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज मा0न्यायालय मे समय से पेश किया जायेगा ।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया कि हम पांचो आपस मे रिश्तेदार हैं और दिनांक 14/15.02.2022 को चुनाव वाले दिन झाबर जो शरणनाथ का सगा भाई है,हमारी झोपडी मे आया था,और उसने हमें बताया कि एक बुजुर्ग महिला है जो कि अकेले रहती है और उसके पास वहुत सारा पैसा व जेवरात हैं।इस पर हम चारों(नौशादनाथ ,अक्षयनाथ ,कोहिनूर उर्फ मोटा,झाबरनाथ)हरिद्वार से आये और शरणनाथ के घर पर रूके । देर रात्रि के समय डकैती की योजना बनाकर जंगल के रास्ते आये व घर में कोई भी पुरूष नहीं होने के कारण घर के दरवाजे को धक्का मारकर खोल दिया । मैं और झाबर घर के बाहर ही रूककर किसी भी खतरे को भांप रहे थे, फिर अन्य तीनों ने घर में घुसकर महिलाओं को बन्धक बनाकर एक-दो महिलाओं से बिछुए,चैन तथा कानों के कुण्डल छीन लिए थे । घर के बक्से में पन्नी में रखे कुछ पैसे व कागजात उठाकर बाहर उसी रास्ते से हम पांचो उसी जंगल के रास्ते भाग गये थे व रात भर शरणनाथ की झोपडी मे रूके थे । और सुबह होते ही पथरी चले गये थे ।
उपरोक्त डकैती की घटना मे मेरे हिस्से मे केवल पैसै आये थे जो कि मैने खर्च कर दिये है । मेरे पास उस घटना का कोई भी सामान नही है ।

घटना करने का तरीकाः-
अभियुक्त दिन मे मोटर साइकिल से ऐसे स्थानो की रैकी करते थे जो एकांत मे या रिहायशी स्थानो से दूर हों, या जिन घरों मे पुरूष न हों । अभि0गण ऋषिकेश , देहरादून, मोतीचूर ,हर्रावाला जाकर एसी जगहो पर रैकी करते थे और वहीं आसपास झाडियों मे बैठ जाते थे, व मौका मिलते ही घर में घुसकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे ।

नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

01- कोहिनूर उर्फ मोटा निवासी भरत विहार गली न0 28 बेगमपुर रोहिणी दिल्ली उम्र -19 वर्ष ।

नाम-पता वांछित अभियुक्तगण :-

01-झाबर पुत्र जमीनाथ सपेरा बस्ती घोसीपुरा थाना पथरी हरिद्वार ।

पुलिस-टीमः-

01- थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी- थाना रायवाला
02-उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल
03- कानि0 228 प्रदीप गिरी
04- का0 527 प्रवीन नेगी
05- एसओजी देहात ( टीम )

LEAVE A REPLY