स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय मना रहा अपना 10 वां स्थापना दिवस समारोह

0
140

‘हिमोत्सव-2022’ को श्री राम लीला मंचन ने बनाया यादगार
-स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय मना रहा अपना 10 वां स्थापना दिवस समारोह
Dehradun- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के 10 वें स्थापना दिवस समारोह ‘हिमोत्सव-2022’ के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संध्या को श्री राम लीला मंचन ने यादगार बनाया।

कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने श्री राम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के सभी कलाकारों को यादगार प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।

एसआरएचयू स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन ‘हिमोत्सव-2022’ में श्री राम भारतीय कला केंद्र की टीम ने शोभा दीपक सिंह के निर्देशन में अपने मशहूर डांस ड्रामा ‘श्री राम’ की प्रस्तुति दी।

करीब 3 घंटे के इस खास शो को करीब 28 सीन के साथ उतारा गया। सीता राम विवाह, केकैयी के सामने 14 साल का वनवास, भरत का राम से ना जाने का भावुक आग्रह, सीता हरण, शबरी का मोक्ष, राम की हनुमान और सुग्रीव से मुलाकात, रावण के साथ युद्ध और राम का राज्याभिषेक सभी इसमें शामिल हैं।

भरतनाट्यम, उत्तरी भारत से फोक डांस, पंथी डांस, मयूरभंज छऊ की शैली नजर आई। कुछ डांस फॉर्म हटाकर इस बार कुछ नई फोक और ट्रेडिशनल डांस फॉर्म शामिल की गई है।

अवधी चौपाई के साथ भारतीय शास्त्रीय रागों पर आरोह-अवरोह के संगीत के साथ इस शो को सहेजा गया। समारोह को समापन कल (शनिवार) को होगा।

इसमें लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी व इंडिया गॉट टैलेंट फेम उड़ीसा के प्रिंस डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन गरिमा कपूर ने कि

LEAVE A REPLY