कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय थाम सकते है बीजेपी का दामन

0
153
कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

देहरादून : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशोर उपाध्याय आज शाम तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बीते दिनों चर्चा में रहे किशोर उपाध्याय लगातार भाजपा संगठन के संपर्क में बने हुए थे जिस कारण उन्हें
कांग्रेस संगठन ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा दिया था जिसके बाद से ही किशोर उपाध्याय नाराज चल रहे थे।

टिहरी विधानसभा सीट के लिए दोनों ही मुख्य पार्टियां कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

ऐसे में अगर आज किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थामते हैं तो उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।

टिहरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अच्छी पकड़ है।

 

LEAVE A REPLY