निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा हुईं BSP में शामिल

0
221
Advocate Seema Samridhi Kushwaha

लखनऊ : बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के कार्यालय ने सीमा कुशवाहा के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की है

इस बारे में जारी संक्षप्ति बयान में कहा गया है कि कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों एवं विचारों से प्रेरित होकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इसके अनुसार कुशवाहा ने मिश्रा की मौजूदगी में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर

मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

कौन है सीमा कुशवाहा

सीमा समृद्धि कुशवाहा सुप्रीम कोर्ट की वकील है वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली हैं.

इनका जन्म यहां के एक छोटे से गांव उग्गरपुर में हुआ.

सीमा (Seema Kushwaha) ने जब वकालत की पढ़ाई करनी शुरू की तो बहुत सारी मुश्किलें खड़ी हो गई.

उनका परिवार कानूनी पढ़ाई करने के खिलाफ था.

इसलिए उन्होंने ये तय किया था कि पढ़ाई के साथ काम भी करेंगी.

सीमा कुशवाहा रेप पीड़िताओं के लिए मुफ्त में न्याय दिलाने की मुहिम भी चलाती हैं

 निर्भया मामले में सीमा पीड़ित पक्ष की वकील थीं और उन्होंने कानून लड़ाई को न्याय तक पहुंचाया

सीमा पीड़ित पक्ष को जीत मिली और मुजरिमो को अदालत ने फांसी की सजा सुनायी गयी

और उन मुजरिमो को फांसी दे दी गयी है

LEAVE A REPLY