52वें IFFI (आईएफएफआई) ने पदार्पण प्रतियोगिता के लिए चयनित फिल्मों की जारी की सूची

0
134

52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने आज पदार्पण प्रतियोगिता के लिए चयनित फिल्मों की सूची की घोषणा की। यह महोत्सव पिछले कुछ वर्षों से कई फिल्म निर्माताओं के लिए लॉन्च पैड रहा है और इस खंड का उद्देश्य पदार्पण करने वाले साल के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं की प्रतिभा को सामने लाना है। इस खंड में चुनी गई फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

  1. डोल्लु

निर्देशक: सागर पुराणिक

भारत | 2020 | कन्नड़ | 106 मिनट | रंगीन

  1.  फनरल

निर्देशक: विवेक राजेंद्र दुबे

भारत | 2020 | मराठी | 125 मिनट | रंगीन

  1. मागोआदो

निर्देशक: रूबेन सैन्ज

स्पेन | 2021 | स्पेनिश, ब्राजीलियाई-पुर्तगाली |76 मिनट | रंगीन

  1. ममन

ईरान | 2021 | फ़ारसी | 111 मिनट | रंगीन

  1. पैक ऑफ शीप

निर्देशक: दिमित्रिस कनेलोपाउलोस

ग्रीस | 2021 | ग्रीक | 113 मिनट | रंगीन

  1. रेन

निर्देशक: जानो जुर्गेन्स

एस्टोनिया | 2020 | एस्टोनियाई, रूसी | 98 मिनट | रंगीन

  1. स्वीट डिजास्टर

निर्देशक: लौरा लेहमुस

जर्मनी | 2021 | जर्मन | 83 मिनट | रंगीन

  1. द वेल्थ ऑफ द वर्ल्ड

निर्देशक: साइमन फैरियोल

चिली| 2021| स्पेनिश | 85 मिनट | रंगीन

  1. ज़ाहोरी

निर्देशक: मारी एलेसांद्रिनी

स्विट्ज़रलैंड, अर्जेंटीना, चिली, फ़्रांस | 2021 | स्पेनिश, इतालवी, अंग्रेज़ी, मापुडुंगुन |

105 मिनट | रंगीन

LEAVE A REPLY