Navratri Special Recipe Bhog :माँ ब्रह्मचारिणी को लगाएं पंचामृत भोग, सीखे रेसिपी

0
872

Navratri Special Recipe Bhog : नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए समर्पित किए गए हैं।

यह पूजा उसकी ऊर्जा और शक्ति की जाती है।

प्रत्येक दिन दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित है।

 पहले दिन माता के शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रम्ह्चारिणी और तीसरे दिन चंद्रघंटा स्वरुप की आराधना की जाती है

नवरात्रि के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्माचारिणी की पूजा- अर्चना करने से सर्वसिद्धि प्राप्त होती हैं।

माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी को दूध या फिर उससे बने व्यंजन प्रिय होते हैं।

 इसी कारण कि उन्हें शक्कर और पंचामृत का भोग लगाया जाता है।

आप भी मां ब्रह्मचारिणी को यदि प्रसन्न् करना चाहते हैं तो जानें कैसे बनाया जाता है पंचामृत

और क्या हैं इसके फायदे और महत्व।

Navratri Special Recipe Bhog :

पंचामृत का महत्व-

जैसे नाम से ही पता चलता है कि ये पांच चीजों से मिलकर बनता है और इन चीजों के लिए आपको बाजार जाने की जरुरत भी नहीं होगी

ये चीजे सबके घरो में आमतौर पर इस्तेमाल की जाती है।

 घी शक्ति के लिए है।

शहद मधुमक्खियां पैदा करती है इसलिए ये समर्पण और एकाग्रता का प्रतीक है।

चीनी मिठास 

तो दही समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

बात  सेहत की करें तो इसका सेवन करने से व्यक्ति को अनेक तरह के लाभ भी मिलते हैं।

आइए पंचामृत बनाना सीखे

पंचामृत प्रसाद बनाने के लिए सामग्री-
-1/2 कप दूध
-1/2 कप दही
-1 टेबलस्पून शहद
-1 टेबलस्पून चीनी
-1 टीस्पून घी
-1 पत्ता तुलसी का

पंचामृत प्रसाद- बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
– अब इसमें दूध, शहद, चीनी और घी मिलाएं।
– तैयार है पंचामृत प्रसाद. इसमें तुलसी का एक पत्ता भी डाल दें।
– सबसे पहले मां ब्रह्मचारिणी को इसका भोग लगाकर बाद में घर के सभी लोगों के बीच बांट दें।

LEAVE A REPLY