जनपद टिहरी: नीर गुड्डू वॉटरफॉल से खाई में गिरे युवक को SDRF ने सकुशल रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

0
1

*जनपद टिहरी: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से समय 18:56 बजे SDRF कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि नीर गुड्डू वॉटरफॉल से एक युवक खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर SDRF टीम ढालवाला से उपनिरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि खाई में गिरे युवक का नाम *प्रेम कुमार ठाकुर पुत्र श्री अशोक कुमार ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी न्यू दिल्ली* है। SDRF टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में तत्परता एवं सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उक्त युवक को सकुशल खाई से बाहर निकाला गया। तथा घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY