DEHRADUN : एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपने कार्मिकों, उनके परिजनों तथा स्थानीय क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हंस कल्चर सेन्टर, देहरादून के विशेष सहयोग से दिनांक 25 सितंबर 2025 को वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस चिकित्सा शिविर में हिमालयन अस्पताल, जॉलीग्रांट के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी:
✅ स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श
✅ वरिष्ठ फिजिशियन
✅ निःशुल्क दवाइयों का वितरण
✅ न्यूनतम दरों पर रक्त परीक्षण सुविधा
✅ यूरिक एसिड, शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की पूरी तरह निःशुल्क जांच
➡️ शिविर का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
➡️ स्थान: एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट
विशेष आग्रह:
एसडीआरएफ परिवार के सभी कार्मिकों, उनके परिजनों एवं स्थानीय क्षेत्र के आम नागरिकों से अनुरोध है कि इस निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।










