हरिद्वार: कुंवर प्रभा पीजी कॉलेज हरिद्वार की दो छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप की है
आज चतुर्थ दीक्षांत समारोह में इन छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया.
यह दीक्षांत समारोह ऋषिकेश में आयोजित हुआ
पूजा रावत चित्रकला विषय की छात्रा है
कीर्ति शर्मा शिक्षाशास्त्र विषय की छात्रा है.
कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा पूजा रावत को स्वर्ण पदक के साथ कैप्टन सूरवीर सिंह पंवार मेमोरियल स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया।
क्या कहा महाविद्यालय अध्यक्ष ने
महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के पी सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि
ग्रामीण परिवेश के छात्र भी अब कठिन मेहनत कर निरंतर अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं।
प्रबंध समिति के प्रशासक एवं सलाहकार डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत ने कहा आने वाला समय युवाओं का है जिन छात्राओं को गोल्ड मेडल मिला है वह निश्चित रूप से बधाई के पात्र है।
प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रभावती ने कहा कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को हर सुविधा दे रहा है, आज महाविद्यालय में बड़ी संख्या में असिस्टेंट प्रोफेसर है जो लगातार महाविद्यालय को अग्रसर बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, दोनो छात्राओं को पूरे प्रबंध तंत्र ने बधाइयां दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ममता सिंह ने कहा कि इस सत्र में महाविद्यालय में लगातार अकादमी क्षेत्र में कार्य कर रहा है और नित्य प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। साथ ही उन्होंने दोनो छात्राओं को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी इनसे सीखना चाहिए










