गुजरात के यात्रियों की चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,पुलिस और फायर सर्विस द्वारा समय पर काबू पाया गया

0
127

देहरादून :आज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कटा पत्थर में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर गुजरात के यात्रियों की बस पर अचानक से आग लग गई.

इस सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस टीम व फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया गया बस पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बस में बैठे सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है,यात्रियों को गंतव्य को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई,यातायात सुचारू किया गया।

बस में कुल 28 लोग(21यात्री गुजरात के ,2 टूर गाइड,4 कुकिंग स्टाफ,1 बस चालक )सवार थे। नई बस में सभी यात्रियों को सकुशल वापस रवाना किया गया।

पुलिस टीम
अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी डाकपत्थर
का0धर्मेंद्र
का0अंदीप
PRD गुलाब सिंह
फायर चालक 1-आकाश
फायर मेन अनिल सिंह

LEAVE A REPLY