67th National Film Awards :उपराष्ट्रपति, एम. वेंकैया नायडु ने आज वर्ष 2019 के लिए विभिन्न श्रेणियों में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए
रजनीकांत दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
New Delhi :अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और विभिन्न भाषाओं की फिल्मों के
अभिनेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये
अपने संबोधन उपराष्ट्रपति ने कहा कि फिल्मों को एक उच्च उद्देश्य वाला एक सार्थक वाहक होना चाहिए।
सिनेमा दुनिया का सबसे सस्ता मनोरंजन
फिल्मों को सामाजिक, नैतिक संदेश का वाहक होना चाहिए। उन्होंने कहा, “इसके अलावा, फिल्मों को हिंसा को अधिक दिखाने से बचना चाहिए और सामाजिक बुराइयों की अस्वीकृति को आवाज देनी चाहिए।”
यह देखते हुए कि एक अच्छी फिल्म में दिल और दिमाग को छूने की शक्ति होती है, श्री नायडू ने कहा कि सिनेमा दुनिया का सबसे सस्ता मनोरंजन है और उन्होंने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से लोगों, समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए इसका इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
सकारात्मकता और खुशी लाने के लिए सिनेमा की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “अनुभव हमें बताता है कि संदेश देने वाली फिल्मों में मजबूत अपील होती है।”
उन्होंने कहा कि सिनेमा में मनोरंजन के अलावा ज्ञान प्रदान करने की शक्ति भी है।
वर्ष 2019 के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म का पुरस्कार हेमंत गाबा द्वारा निर्मित और निर्देशित एन इंजीनियर्ड ड्रीम (हिंदी) को दिया गया है, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म मरक्कर-अरबीकादलिंते-सिम्हम (मलयालम) को दिया गया है।
ताजमहल (मराठी) को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। धनुष और मनोज वाजपेयी दोनों को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है, जबकि कंगना रनौत को मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी (हिंदी) और पंगा (हिंदी) में उनकी शानदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।
इस भव्य फिल्म समारोह में विजय सेतुपति, पल्लवी जोशी, बी प्राक जैसे दिग्गज कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।